बिहार बचाओ अभियान को ले भाजपा की बैठक
राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र: प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय करजाईन बाजार में रविवार को भाजपा पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की बैठक बिहार बचाओ अभियान को ले कर संपन्न हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सियाराम भगत ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि भाजपा बिहार में प्रत्येक पंचायत के टोले मोहल्ले में जाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। वही अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम कुमार राय ने बताया यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से शुरु होकर जयप्रकाश नारायण की जयंती तक चलेगी। कार्यक्रम के तहत अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें सक्रिय करना है और संगठन को मजबूत बना कर बिहार को बचाना है। मंडल प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकत्र्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी इस कार्य को इमानदारी पूर्वक और सहयोगात्मक रवैया अपना कर दृढ़ता से करें। जब बिहार बचेगा तो देश बचेगा। बैठक में अशोक शर्मा, भरत मंडल, उपेंद्र लाल दास, दयानंद सिंह, प्रदीप जयसवाल, संजय सेन, अशर्फी उपरोजिया, मो. कूदूस, गुलाब स्वर्णकार, सुदामा विश्वास, दिवाकर मिश्र, आस्कर झा, राज बिहारी कर्ण, सुकराती सदा, विशेश्वर सिंह, ललित कुमार मिश्र, शिवेन्द्र कुमार, रहमत अंसारी, योगेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।