Move to Jagran APP

पटेढ़ा पंचायत में कड़ी सुरक्षा में मतदान आज

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत में मुखिया पद के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 03:05 AM (IST)
पटेढ़ा पंचायत में कड़ी सुरक्षा में मतदान आज

सिवान।

loksabha election banner

महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत में मुखिया पद के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। बीडीओ रवि कुमार ने बताया कि पंचायत में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 5851 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 3057 तथा महिला मतदाता 2794 हैं। बीडीओ ने कहा कि मतदान शातिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। ज्ञात हो कि मुखिया प्रत्याशी चंद्रशेखर शाही की मृत्यु के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

मुखिया के चुनाव में पहली बार इवीएम का प्रयोग

महाराजगंज : प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत के मतदाता मुखिया के लिए हो रहे चुनाव में पहली बार इवीएम से अपना मतदान करेंगे। बीडीओ रवि कुमार ने बताया कि 11 मतदान केंद्रों पर इवीएम की व्यवस्था है। पंचायत चुनाव में पहली बार इवीएम का प्रयोग किया जा रहा है।

वार्डवार पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या

वार्ड सं पुरुष महिला कुल

1- 387 365 752

2- 221 212 433

3- 254 225 479

4- 219 226 445

5- 243 242 485

6- 337 288 625

7- 324 250 574

8- 287 260 547

9- 267 250 517

10- 274 248 522

11- 244 228 472


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.