कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ आरंभ
सिवान। गुठनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव स्थित नवनिर्मित रामजानकी मंदिर की स्थापना के पूर्व लक्ष्मीन
सिवान। गुठनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव स्थित नवनिर्मित रामजानकी मंदिर की स्थापना के पूर्व लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को ले मंगलवार को हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर गुठनी-दरौली मुख्य सड़क होते हुए खिरौली, किशुनपुरा, ममउर, बलुआ, बसुहारी होते हुए ग्यासपुर गांव से सटे सरयू नदी से वैदिक मंत्रों के साथ जल भरा गया। सरयू नदी तट पर भूमि पूजन, तीर्थ पूजन, गंगापूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालु जल लेकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे व यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कलश रखा। कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य पंडित दिनेश पाण्डेय ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए यज्ञ आवश्यक है। यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इस यज्ञ में काशी, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या से संत महात्मा व आचार्य पधारे हुए हैं। प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री किरण भारती कथा चलेगा। पूजा के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर डा.उमेश पाण्डेय, संतोष यादव, जितेन्द्र राय, गोविंद यादव, मोहन राय, राजेन्द्र राय, गौतम राय, पिंटू राय, पं. ओमप्रकाश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।