एक बाइक को बचाने में दूसरी बाइक गड्ढ़े में गिरी, दो घायल
सिवान। थाने के सिवान-सिसवन मार्ग स्थित छपिया बाजार में शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे एक
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 02:48 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 02:48 AM (IST)
सिवान। थाने के सिवान-सिसवन मार्ग स्थित छपिया बाजार में शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे एक बाइक को बचाने के प्रयास में दूसरी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। बाइक पर बैठे दो लोग इस घटना में घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से छाता बाजार पर निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया।
घायलों में हरिहास निवासी मो. लड्डन और मो. दानिश बताए जाते हैं। बताया जाता है कि दानिश और लड्डन दोनों सिवान से लौट रहे थे। इसी क्रम में घटना हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें