आदर में दूसरी बार बरामद हुई विदेशी शराब
सिवान। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आंदर पुलिस ने एक होंडा साइन बाइक सहित
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 02:52 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 02:52 AM (IST)
सिवान। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आंदर पुलिस ने एक होंडा साइन बाइक सहित 85 बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राची पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार : आंदर थाना के हाता गाव के एक युवक को राची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आदर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताये की छपरा जिले के एकमा गाव निवासी संजू देवी काल्पनिक नाम के द्वारा बताया गया है की आदर थाना के हाता गाव निवासी प्रकाश कुमार सिंह तीन साल पहले मुझसे राची में शादी किये और मुझे छोड़कर भाग गए। थानाध्यझ ने इसी संबंध में बताये की वारंट आदर थाने में आया था उसी आधार पर प्रकाश कुमार सिंह को रविवार को रात में उसके घर से थानाध्यक्ष ने पकड़कर राची पुलिस को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें