थ्रेसर की चपेट में आने से बच्ची घायल
सिवान। गेहूं की थ्रेस¨रग के दौरान 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 03:05 AM (IST)
सिवान। गेहूं की थ्रेस¨रग के दौरान 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। सेवतापुर मौजे के निजामुद्दीन अंसारी शनिवार को गेहूं की थ्रेस¨रग करा रहे थे। उनकी बेटी मुस्कान खातून इस काम मे सहयोग कर रही थी। गेहूं के बोझ को वह थ्रेसर के पास लाकर रख रही थी। इसी दौरान वह थ्रेसर की चपेट में आ गई। उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया। चीखने-चिल्लाने पर वहां मौजूद लोगों ने मशीन बंद कर उसे किसी तरह बचाया। उसके गले की नस दुपट्टे से दब गई थी। मैरवा से रेफर होने के बाद गोरखपुर के सावित्री अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें