अनिला बनी आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष
सिवान । प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। इसमें
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST)
सिवान । प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में जिलाध्यक्ष निर्मला कुशवाहा, महासचिव आदेश पांडेय, प्रखंड प्रभारी नईमा खातुन उपस्थित थीं। बैठक में सर्वसम्मति से अनिला देवी को दोबारा यूनियन क ा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिला से आए यूनियन के पदाधिकारियों ने आगामी दो सिंतबर को आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उस दिन सभी सेविकाओं से सिवान चलने का अपील की गई। उपाध्यक्ष के पद पर रजांती देवी, मालती देवी, महासचिव फुलजहा बेगम, कोषाध्यक्ष मंजू देवी को चुना गया। 18 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन हुआ। इस अवसर पर सभी सेविकाएं व सहायिकाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें