दुष्कर्म के आरोपियों को देख जज आश्चर्यचकित, दी जमानत
सिवान। दो माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में नामजद तीन छोटे-छोटे बच्चों को शुक्रवार को अपर जि
सिवान। दो माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में नामजद तीन छोटे-छोटे बच्चों को शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार शुक्ला की अदालत में पेश किया गया तो वे भड़क उठे। उनकी उम्र देखकर तुरंत जमानत दे दी। अदालत ने मासूमों पर लगे आरोपों पर हैरत जताते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगाया और महिला थाना से सवाल किया। मासूमों के परिजनों की मानें तो अदालत ने पुलिस के रवैए को ले महिला थाने से स्पष्टीकरण मांगा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरियाकोठी थाना के मुस्तफाबाद निवासी एक महिला की शिकायत पर की उनकी 9 वर्षीया पुत्री के साथ पड़ोस के ही तीन बच्चों पर मामला दर्ज किया गया था। इन बच्चों के विरुद्ध पास्को के तहत प्राथमिकी कांड संख्या 54/16 दर्ज की गई थी। अधिवक्ता मकसूद आलम ने मामले में बहस की। पुलिस के डर से परिजनों ने मासूमों को कोर्ट में समर्पण कराया। इनकी उम्र 6 से 8 वर्ष के बीच बताई जाती है।