दहेज एवं बालविवाह उन्मूलन के लिए डीपीएस ने निकाली रैली
सिवान :दिल्ली पब्लिक स्कूल उखई के तत्वावधान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच बाल विवाह एवं दह
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Oct 2017 03:06 AM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 03:06 AM (IST)
सिवान :दिल्ली पब्लिक स्कूल उखई के तत्वावधान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के संदर्भ में विद्यालय परिवार द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई, जो उखई गांव के हर मोहल्ले, बाजार से घूमते हुए विद्यालय वापस लौटी। इसके बाद विद्यालय परिसर में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले हाउस येलो के बच्चे प्रथम, ब्ल्यू हाउस द्वितीय एवं ग्रीन हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सचिव मोइदुर्रहमान, प्रबंधक शफीकुर्रहमान, प्राचार्य आरके ¨सह, उप प्राचार्य फरीदा बानो ने छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें