आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन कल
सिवान: 16 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सेविक
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 03:05 AM (IST)
सिवान: 16 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सेविकाएं अपने-अपने परियोजना कार्यालय पर पहली मई को प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद तीन मई को पटना में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू करेंगी। पचरूखी प्रखंड की अध्यक्ष अनीला देवी ने बताया कि जबतक मांग पूरी नहीं होगी, यह आंदोलन बंद नहीं होने वाला है। जिलाध्यक्ष निर्मला देवी ने भी सभी सेविकाओं को कार्यक्रम की जानकारी दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें