पंचायत प्रतिनिधियों को बताए गए उनके अधिकार
सिवान। बसंतपुर प्रखंड के राजापुर पंचायत के लोक शिक्षा केंद्र पर शनिवार को एक कार्यशाला का
सिवान। बसंतपुर प्रखंड के राजापुर पंचायत के लोक शिक्षा केंद्र पर शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी उद्घाटन प्रमुख उर्मिला, मुखिया गीता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें पंचायत के मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य, पंच व आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उर्मिला ने प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनता बड़ी उम्मीदों के साथ विकास कार्यो के लिए आपकी तरफ देख रही है। सबकी भागीदारी सुनिश्चित कर योजनाओं का चयन करना है तथा कार्यो में पारदर्शिता बरतनी है। उन्होंने महिलाओं से आगे आने की अपील की तथा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। कार्यशाला को संबोधित करने वालों में सरपंच धु्रवनाथ प्रसाद, हेडमास्टर सलीम अंसारी तथा निर्मला सिंह शामिल थे। कार्यशाला का आयोजन सखिरी महिला विकास संस्थान बसंतपुर बीआरसी सीडब्ल्यूएस के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर सुबोध तिवारी, राजीव रंजन सिंह, अशोक साह, अशरफ अली, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।