झोपड़ी पर गिरा पेड़, महिला घायल
आदर,सिवान। असांव थाना के असांव गाव में मंगलवार को सुबह 4 बजे तेज आधी आने से एक झोपड़ीनुम
By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 06:19 PM (IST)
आदर,सिवान। असांव थाना के असांव गाव में मंगलवार को सुबह 4 बजे तेज आधी आने से एक झोपड़ीनुमा घर पर नीम का पेड़ गिर गया है, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला जयकिशोर भगत की पत्नी सोनमती देवी बताई जाती है।
मंगलवार की सुबह तेज हवाओं का चलना शुरू हो गया। इसी बीच महिला अपने झोपड़ीनुमा घर में सोई थी। तेज आधी आने से बगल में एक नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया और महिला झोपड़ी में दब गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें