महाराजगंज शिक्षक संघ की नई इकाई का गठन
सिवान। जिले के महाराजगंज प्रखंड के उसरी मध्य विद्यालय परिसर में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 03:07 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 03:07 AM (IST)
सिवान। जिले के महाराजगंज प्रखंड के उसरी मध्य विद्यालय परिसर में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की नई इकाई का गठन सोमवार को किया गया। इसमें जिला सचिव राजीव रंजन तिवारी, संयोजक मनोज कुमार यादव, सचिव मो. शाहिद आलम उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार, सचिव काशिफ राजा, कोषाध्यक्ष नवलकिशोर राम, वरीय उपाध्यक्ष गौतम राम, संयुक्त सचिव कलेक्टर ¨सह, भोला चौधरी, मीडिया प्रभारी परमजीत यादव, प्रवक्ता नवदीप कुमार कों चुना गया। इस अवसर पर आगामी 23 फरवरी को मशाल जुलूस में भाग लेने के लिए जिला मुख्यालय पर उपस्थित होने का आह्वान किया गया। बताया गया कि 27 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें