शतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
सिवान, रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कला गाव के पश्चिम टोला मे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयार
सिवान, रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कला गाव के पश्चिम टोला मे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। मंदिर का रंग-रोगन किया जा रहा है। नौ यज्ञ मंडप बड़ी जोर शोर से बनाई जा रही है। यह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ 13 से 21 मई तक चलेगा। यज्ञाचार्य मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि 13 मई को कलश व शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो सरयू नदी के तट नरहन गाव से कन्याओं द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ जल भरा जाएगा। 3 से 6 बजे तक हवन व आरती का कार्य चलेगा। वहीं बृन्दावन की रामलिला मंडलियों द्वारा 11 से ढाई बजे तक रामलीला, संध्या के समय रोहतास के विनोद पाठक, यूपी के बड़हलगंज की विजय लक्ष्मी शुक्ला, देवरिया के अखिलेश्वर मणि शाडिल्य द्वारा प्रवचन किया जाएगा। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, मीना बाजार आदि लगाए जाएंगे।