भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल
सिवान। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के उखई पश्चिम पट्टी गांव में मंगलवार को हुए भूमि विवाद में दो वृद्ध
सिवान। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के उखई पश्चिम पट्टी गांव में मंगलवार को हुए भूमि विवाद में दो वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल इनरमन सिंह (70) ने बताया कि वर्षो चले मुकदमे के बाद कोर्ट का फैसला उनके हक में आने के बाद वह अपनी भूमि पर मकान बनाने के लिए नींव निकाल रहे थे इसी बीच उनके पट्टीदार लाल साहब अन्य तीन लोगों को साथ लेकर लाठी, डंडा व राड से उनके पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें वे, उनकी पत्नी चंद्रकला देवी व पुत्र संजय सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमरन सिंह ने इस मामले में लाल साहब, राजनारायण सिंह, चंद्रमा सिंह व सुखदेव सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि विवाद का मामला संज्ञान में आया है घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों के बयान के आधार पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।