करहनु गांव में छाया मातम
सिवान। जीरादेई के करहनु गांव में शुक्रवार की सुबह किसी को अंदाजा नहीं था कि इस सुबह क
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 06:32 PM (IST)
सिवान। जीरादेई के करहनु गांव में शुक्रवार की सुबह किसी को अंदाजा नहीं था कि इस सुबह की किरण गांव के लोगों के साथ मृतक के परिवार वालों के लिए काली सुबह बन कर आएगी। दुर्घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। हर तरफ रोने की आवाजें आने लगी। सुबह किसी के घर में चूल्हा नहीं जला।
एक तरफ जहां बड़े ही खुशी व धूमधाम से करहनु निवासी शिवनाथ शर्मा के पुत्र मिथिलेश शर्मा की बारात निकली थी वहीं यह बारात लौटने पर अपने साथ मातमी सन्नाटा लेकर गांव पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें