ठगा महसूस कर रहे हैं देश के मतदाता : रजक
सिवान । लोकसभा चुनाव में किए गए वायदों से केंद्र सरकार मुकर गई है। मोदी सरकार वायदे पूरे
सिवान । लोकसभा चुनाव में किए गए वायदों से केंद्र सरकार मुकर गई है। मोदी सरकार वायदे पूरे करने की बजाय अपनी पूरी ऊर्जा देश की जनता को बरगलाने में लगी है। यह बात बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता मंत्री श्याम रजक ने दारौंदा के धनौती में मंगलवार को महागठबंधन के प्रत्याशी कविता सिंह के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ही सूबे की विकास की गति को रिकार्ड गति दे सकती है। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री पीके शाही ने सूबे की शिक्षा, बिजली, कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मुद्दे पर लोगों से महागठबंधन के पक्ष में वोट मागी। सभा को महागठबंधन के नेताओं संजय सिंह, प्रभुनाथ सिंह, सलीम परवेज, कविता सिंह, अजय सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता विजय प्रसाद वर्मा व संचालन उमेश ठाकुर ने किया।
उधर महाराजगंज शहर के आरबीजीआर मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी हेमनानारयण साह के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम रजक ने कहा कि एनडीए के नेता सिर्फ अनर्गल बयानबाजी कर बिहार की जनता को अपने पक्ष में करना चाहती हैं, लेकिन बिहार की जनता उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव हो चुके हैं। एनडीए का खाता खुलना मुश्किल है। सभा को श्यामबहादुर सिंह, हेमनारायण साह, प्रतिमा कुशवाहा, अरविंद गुप्ता, श्यामदेव राय, अभय कुमार उपाध्याय, अशोक शर्मा आदि ने संबोधित किया।