50 एनसीसी कैडेट्स की हुई भर्ती
सिवान । हरिराम क्रीड़ा मैदान में गुरुवार को 50 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। इनका रजि
सिवान । हरिराम क्रीड़ा मैदान में गुरुवार को 50 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। इनका रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इसके लिए छात्रों को शारीरिक जांच परीक्षा से गुजरना पड़ा। चिलचिलाती धूप में छात्रों ने यह परीक्षा दी। इसके लिए उन्हें कई व्यायाम करके दिखाना पड़ा। चयन परीक्षा सीएचएम मनोज कुमार ,नायब सूबेदार मुख्तार ¨सह, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र प्रभात, संतोष कुमार, रोहित कुमार शर्मा, राणा रामनयन ¨सह की मौजूदगी में हुई। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ¨सह भी मौजूद थे। ले. रमेशचंद ने कहा कि एनसीसी में अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कैडेट राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होते हैं। सामाजिकता की व्यवहारिक शिक्षा भी दिया जाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी सेना मे भर्ती होकर देश की सेवा करने का मार्ग दिखाता है।