Move to Jagran APP

देशरत्न को नमन करने जीरादेई पहुंचा जिला प्रशासन

गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 133वीं जयंती शनिवार को उनके पैतृक गांव जीरादेई में मनाई गई।

By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 05:56 PM (IST)
देशरत्न को नमन करने जीरादेई पहुंचा जिला प्रशासन

सिवान। गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 133वीं जयंती शनिवार को उनके पैतृक गांव जीरादेई में मनाई गई। इस अवसर पर उनको नमन करने पूरा जिला प्रशासन पहुंचा था। डीएम महेंद्र कुमार, एएसपी अर¨वद कुमार गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता चौधरी, डीडीसी राजकुमार, एसडीओ भूपेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। डीएम महेंद्र कुमार ने माल्यार्पण के बाद कहा कि राजेंद्र बाबू सादगी के प्रतिमूर्ति थे। हमें उनके जीवन व आदर्श का अनुसरण करना चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारी अमरेश पाठक से बात कर जीरादेई को विकसित करने पर विचार विमर्श किया। उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा राजेंद्र पार्क व महेंद्र उच्च विद्यालय में स्थापित राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। जीरादेई के ग्रामीणों ने राजेंद्र बाबू की जयंती को को संविधान दिवस के रूप में मानने की मांग की। देशरत्न की पैतृक संपत्ति के प्रबंधक बच्चा ¨सह ने कहा कि जब देश आजाद हुआ और संविधान निर्माण की बात आई तो जीरादेई के लाल राजेंद्र बाबू को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने आजादी की रात राष्ट्र को भी संबोधित किया। बच्चा ¨सह ने कहा कि बाबू की जयंती को संविधान दिवस के रूप में मनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

loksabha election banner

माल्यार्पण करनेवालों में मुख्य रूप से महात्मा भाई, लालबाबू प्रसाद, नंदजी यादव, बच्चा ¨सह, मुरलीधर मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे। जीरादेई में बीजेपी के सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता विनोद तिवारी ने भी माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज ¨सह राणा, मनन ¨सह, मुखिया रमावती देवी, रामपुकार चौहान, शेखर कुमार, शारदानंद भारती, आसनारायण ¨सह, राजकुमार शर्मा सहित सैकड़ों लोग थे।

राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने माल्यार्पण के बाद कहा कि राजेंद्र बाबू देश की धरोहर थे। उनके बताए मार्गो पर चल कर एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

-

अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय भवन का निर्माण शुरू

जीरादेई : देश रत्न के पैतृक गांव जीरादेई में राजेंद्र बाब की जयंती के अवसर पर शनिवार को अंतराष्ट्रीय पुस्तकालय भवन का निर्माण शुरू हुआ। भारतीय जनजागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय के संस्थापक भाई सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि काम शुरू हो गया, बहुत जल्द बन कर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर भूमिदाता बच्चा ¨सह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व इन लोगों न राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने पहुंची प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी ने कहा कि ऐसे महान विभूति के स्मरण मात्र से ही सुकून मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.