जयललिता के निधन से चहुंओर शोक
सिवान । तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग शोका
सिवान। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग शोकाकुल हैं। शहर के रामदेव नगर स्थित लोजपा कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ¨सह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोजपा छात्र प्रदेश महासचिव अलसउद अहमद, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौबे, संजीव प्रकाश, रमेश यादव, राकेश चौबे, प्रेमचंद मांझी, अभय कुमार, प्रमोद राय, अर¨वद ¨सह, बाबूलाल चौधरी, अक्षय ¨सह, परमा यादव, सुभाष गुप्ता, कीर्तिनारायण ¨सह, सुनील ¨सह, संतोष ¨सह आदि उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट प्रखंड में भाजपा नेता मनोरंजन ¨सह, प्रखंड भाजपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, सुशील उपाध्याय, प्रफुल्ल राज पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू एवं अर्चना कुमारी सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। जेपी सेनानी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ¨सह ने भी दुख जताया है।
आंदर प्रखंड के रामकृष्ण उच्च सह इंटर कॉलेज गहिलापुर प्रांगण में प्रधानाध्यापक राधेश्याम कुशवाहा की अध्यक्षता में तामिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर विद्यालय में शोक सभा आयोजित किया गया। सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा के बाद छुट्टी कर दी गई। इस शोक सभा में शिक्षक श्रीचंद्र यादव, राजेंद्र मांझी, गजेद्र चौहान, मृत्युंजय पांडेय, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
उधर तामिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर राजद कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, लीलावती गिरि, कृष्णा देवी, नंदजी राम, ओसिहर यादव, बब्बन यादव, उमेश कुमार, रंजीत यादव, लालबाबू चौधरी, परवेज आलम, दुर्गा राम, हरेंद्र ¨सह पटेल, विनोद यादव, बाबूद्दीन आजाद, प्रमोद कुमार, सैयद रजा खां आदि ने शोक जताया है। जदयू जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर जयललिता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।