274 दिव्यांगों को दिया जाएगा उपस्कर : सासद
सिवान। सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 31 मई को भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परि
सिवान।
सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 31 मई को भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगा 274 दिव्यांगों के बीच उपस्कर का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी महाराजगंज सासद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शुक्रवार की देर शाम प्रखंड कार्यालय परिसर में पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में क्षेत्र के दिव्यांगों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को केंद्र सरकार के निर्देश पर जांच शिविर आयोजित की गई थी, जिसमें महाराजगंज अनुमंडल के सभी 6 प्रखंडों क्रमश: भगवानपुर हाट, महाराजगंज, दारौंदा, गोरेयाकोठी, बसंतपुर एवं लकड़ी नबीगंज के 274 लोगों का चयन किया गया था, जिनके बीच 31 मई को उपस्कर वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 लाख से अधिक की लागत से 396 प्रकार के उपस्कर वितरित किया जाएगा।
सासद ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्याग को मुख्य धारा में जोड़ने की हर सम्भव प्रयास में जुटी हुई हैं। उपस्कर मिलने के बाद दिव्याग समाज परिवार पर बोझ नहीं होंगे। इससे पहले सासद ने बीडीओ रवि सिन्हा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चर्चा की। सासद सहसरांव गांव भी गए और पुलिस पिटाई के शिकार लोगों से मिल घटना की जानकारी ली।
इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार पाण्डेय, सुजीत पाण्डेय, उमाशकर साहू, प्रफुल राज पाण्डेय, त्रिलोकी श्रीवास्तव, लोकेश नाथ पाण्डेय, हरेन्द्र उपाध्याय, काशी पाण्डेय आदि उपस्थित थे।