झोपडि़यों में लगी आग से क्षति
सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के सकरा गांव में एसएफसी गोदाम के निकट आग लगने से दो झोपडि़यां ध्
सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के सकरा गांव में एसएफसी गोदाम के निकट आग लगने से दो झोपडि़यां धू-धूकर जलकर राख हो गई जिसमें पांच बकरियां झुलस कर जख्मी हो गई। आग शुक्रवार की मध्य रात्रि में लगी। अगलगी के कारणों का पता नहीं लग सका है। समझा जाता है कि किसी ने दुश्मनी से झोपड़ियों में आग लगा दी है। इसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगलगी का शिकार हुए दोनों परिवार खुले आसमान तले आ गए हैं। हालांकि अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने आगलगी पीड़ितों से मिलकर सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं मुखिया संजय सिंह कुशवाहा ने एक क्विंटल चावल उपलब्ध कराया है। बताते हैं कि सकरा निवासी बाल्मीकि गोड़ एवं रंगीला गोड़ का परिवार अपनी झोपड़ियों में शुक्रवार की रात सो रहा था। करीब रात्रि 12 बजे रात में शोर सुन कर जब उठे तो देखा कि झोपड़ी जल उठी है। किसी तरह जान बचाकर लोग बाहर भाग खड़े हुए। इस आगलगी में आभूषण, कपड़े, खाद्य सामग्री भी जल कर राख हो गई। झोपड़ी में बंधी बकरियों में दो की मौत जलकर हो गई। पांच बकरियां झुलस कर जख्मी हो गई। अगलगी पीड़ितों ने बताया कि झोपड़ी में आग किसी ने दुश्मनी से लगा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।