कार्रवाई नहीं होने पर रोष
सिवान। राष्ट्रीय गोरक्षा संघ के रत्नेश कुमार सिंह ने पत्रकार राजदेव रंजन के हत्यारों की गिरफ्त
सिवान। राष्ट्रीय गोरक्षा संघ के रत्नेश कुमार सिंह ने पत्रकार राजदेव रंजन के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है।
---
सम्मान समारोह आयोजित
सिवान : सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में महादेवा रामनगर की अजय श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव की पुत्री अदिती श्रीवास्तव के 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार द्वारा उसे सम्मानित किया गया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अदिती ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के सही मार्गदर्शन, माता-पिता का पूर्ण सहयोग एवं अपने परिश्रम का सुखद परिणाम बताया। प्राचार्य श्रीराम सिंह ने कहा कि मजबूत हौसला, नेक इरादा व सही दिशा में परिश्रम आदमी को ऊंचाई पर पहुंचा देता है। इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर प्रभारी डा. एचएन साह, विद्युशेखर, सत्येन्द्र प्रसाद, हरिराम शर्मा, मंगलदेव राय आदि उपस्थित थे।
---
चिकित्सकों की बैठक आज
सिवान : इलेक्ट्रो होमियो मेडिकल एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय स्थित शास्त्री नगर स्थित प्राचार्य सह संस्थापक डा. जगन्नाथ प्रसाद के निवास पर बुधवार को आयोजित होगी। बैठक में संक्रामक रोगों के रोकथाम हेतु जिले में नि:शुक्ल दवा वितरण पर विचार विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी डा. जी प्रसाद ने दी।