Move to Jagran APP

छात्राओं ने ली शपथ, दहेज मांगने वाले के साथ नहीं करेंगी शादी

सिवान में छात्राओं ने यह शपथ लिया है कि वे दहेज मांगने वाले लड़कों के साथ शादी नहीं करेंगी। यह समाज का कोढ़ है। इसे दूर करने की जरूरत है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 11:34 PM (IST)
छात्राओं ने ली शपथ, दहेज मांगने वाले के साथ नहीं करेंगी शादी
छात्राओं ने ली शपथ, दहेज मांगने वाले के साथ नहीं करेंगी शादी

सिवान [जेएनएन]। दहेज के खिलाफ दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को यहां गोरख सिंह महाविद्यालय में पढऩे वाली छात्राओं ने शपथ ली कि जो दहेज मांगेगा, उसके घर वे शादी नहीं करेंगी। जेल भेजेंगी अलग से। बीएड की छात्राओं ने सामूहिक रूप से इसकी शपथ लीं। ये सभी इस अभियान से बेहद खुश हैं। 

loksabha election banner

छात्राओं की जुबानी

आज हर क्षेत्र में बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं। बेटी को पढ़ाने में परिवार को काफी खर्च करना पड़ रहा है। इस स्थिति में दहेज की परंपरा गलत है। दहेज के खिलाफ और कड़ा कानून बनना चाहिए।

सुदक्षिणा कुमारी

आजकल स्थिति यह है कि जब बेटी घर में जन्म लेती है, तभी से परिवार को दहेज की ङ्क्षचता होने लगती है। इस कारण लोग बेटी पैदा करना नहीं चाह रहे हैं। 

अमृता कुमारी 

सरकार सही मायने में नारी सशक्तीकरण की पक्षधर है तो सबसे पहले दहेज पर पूर्ण पाबंदी लगानी होगी। 

रश्मि कुमारी

 दहेज के लिए बहू को प्रताडि़त करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। हम लोगों को भी और जागरूक होने की जरूरत है। 

संगीता कुमारी

दहेज की समस्या से समाज में ङ्क्षलगानुपात का संतुलन बिगड़ रहा है। यह आने वाले समय के लिए बहुत ही खतरनाक स्थिति है। 

अंशु कुमारी 

हम लोगों को अपने इरादों को मजबूत करना होगा। जो परिवार दहेज मांगता हो, उससे तुरंत शादी से इन्कार कर देना चाहिए। 

कुमारी सुमन

दहेज के चलते कन्या भ्रूण हत्या हो रही है। इससे समाज में महिला-पुरुष का अनुपात प्रभावित हो रहा है। दहेजलोभियों को सबक नहीं सिखाया गया तो आने वाले दिन बहुत ही भयावह होंगे।

-रूपा प्रिया, छात्रा दारौंदा।

दहेज समाज के लिए नासूर बन चुका है। अब इसके ऑपरेशन का सही समय आया है। 

इना देवी, अर्कपुर, आंदर

 दहेज कुप्रथा समाज के विकास में बाधा है। इसे समूल नष्ट कर देना चाहिए।

रेणु कुमारी, करही खुर्द, बसंतपुर

 दहेज एक सामाजिक बुराई है एवं नारी समाज का अपमान है। इसे समूल नष्ट करना चाहिए। 

पूनम देवी, अकोल्ही, जीरादेई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज के मामले में  जो कदम उठाया है,  वह सराहनीय है। सभी महिलाओं का यह कर्तव्य बनता है कि वे आगे आकर उनका साथ दें।

 -सोनालिका सिंह, महाराजगंज

दहेज लेना और देना दोनों पाप है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

अनीता कुमारी, एएनएम, रेफरल अस्पताल, सिसवन

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: 15 मई से महिला आइटीआइ में शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

यह भी पढ़ें: बिहार के इस चावल के दीवाने हैं खाड़ी देशों के शेख, लगातार बढ़ रही है मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.