निर्दोष पर प्राथमिकी द्वेषपूर्ण : विधान पार्षद
सिवान। एमएलसी टुनाजी पाण्डेय ने दरौली कांड संख्या 46/16 के संबंध में गत दिनों एसपी सौरभ कुम
सिवान। एमएलसी टुनाजी पाण्डेय ने दरौली कांड संख्या 46/16 के संबंध में गत दिनों एसपी सौरभ कुमार साह से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। श्री पांडेय दर्ज प्राथमिकी के तथ्यों की गहन जांच करने तथा दर्ज प्राथमिकी में शामिल निर्दोष लोगों के नाम को निकालने की मांग की। साथ ही पुलिस प्रशासन पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों का वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर उनका नाम प्राथमिकी में दर्ज करने का आग्रह किया है। जानकारी हो कि गत दिनों थाना क्षेत्र के खापपूनक गांव के दो सगे भाइयों की पांच माह के अंदर हुई हत्या के बाद पुलिस प्रशासन के विरोध में दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर परसिया गांव के समीप हुए रोड जाम के दौरान पुलिस प्रशासन पर उग्र लोगों के बीच असामाजिक तत्वों के द्वारा किये गये पथराव के बाद एसपी सौरभ कुमार साह के निर्देश पर दरौली थाना कांड संख्या 46/16 के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित 24 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। दर्ज प्राथमिकी के बारे में विधान पार्षद टुनाजी पांडेय का कहना है कि प्राथमिकी में दर्ज नाम को देखने से ही यह स्पष्ट होता है कि यह प्राथमिकी पुलिस प्रशासन द्वारा द्वेष व भेद भाव पूर्ण तरीके से दर्ज किया गया है। उन्होने कांड संख्या 46/16 के सूचक सहायक अवर निरीक्षक राम स्वरूप राम के बारे में कहा कि उस दिन जाम स्थल व पुलिस प्रशासन पर हमले के दौरान वह उपस्थित ही नही थे।