बीईओ ने दर्ज कराई पूर्व प्रधानाध्यापिका पर गबन की प्राथमिकी
प्रखंड क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय जगतपुर तिवारी टोला की पूर्व प्रधानाध्यापिका साधना कुमारी
सिवान। प्रखंड क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय जगतपुर तिवारी टोला की पूर्व प्रधानाध्यापिका साधना कुमारी द्वारा विद्यालय के खाते से किचन और विद्यालय भवन के लिए लाखों रुपए निकासी कर काम न कराए जाने पर एफआइआर दर्ज कराई गई है। भौतिक सत्यापन के उपरांत बीईओ विनय शंकर दुबे ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि गत पांच वर्ष पूर्व से ही पूर्व प्रधानाध्यापिका को कई पत्र निर्गत कर विद्यालय भवन और किचेन निर्माण के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आदेश की खुलेआम चुनौती देते हुए प्रधानाध्यापिका द्वारा निर्माण नहीं कराए जाने के आलोक में विभाग के आदेशानुसार लूट-खसोट मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई की। प्राथमिकी दर्ज होते हैं नबीगंज ओपी प्रभारी रवींद्र पाल ने प्रधानाध्यापिका की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।