ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सुरबीर में अपने ही ट्रैक्टर से दबने से चालक की मृत्यु हो गई
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 03:07 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 03:07 AM (IST)
सिवान। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सुरबीर में अपने ही ट्रैक्टर से दबने से चालक की मृत्यु हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। बताया गया कि सुरबीर निवासी वीरेंद्र साह ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लेकर जा रहा था। ऊंचाई पर चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर एवं ट्रॉली का ज्वाइंट से अचानक टूट गया, जिससे आगे का भाग पलट गया। इस दौरान वीरेंद्र साह के हाथ से हैंडिल छूट गई और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने दौड़ कर उसे काफी मशक्कत करने के बाद उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें