प्रवेश पत्र में अवैध राशि के वसूली के खिलाफ हंगामा जारी
सिवान। नगर के आर्य कन्या हाई स्कूल में दूसरे दिन सोमवार को भी छात्रओं से प्रवेश पत्र वितरण
सिवान। नगर के आर्य कन्या हाई स्कूल में दूसरे दिन सोमवार को भी छात्रओं से प्रवेश पत्र वितरण के दौरान अवैध राशि
की मांग जा रही थी। इसके विरोध में छातरओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने मौके पर पहुंच कर
समझाने की कोशिश की। छात्राओं के अनुसार प्रवेश पत्र के लिए 20-30 रुपये मांगे जा रहे थे। जो राशि दे रहीं थीं, उन्हें ही प्रवेश पत्र दिया जा रहा है। राशि न देने पर शिक्षक भगा दे रहे थे। छात्रा शिल्पी कुमारी, स्मिता कुमारी, रिया, रेखा, जया, लक्ष्मी आदि ने बताया कि गत दिन महिला थानाध्यक्ष ने पहुंच कर किसी प्रकार की अवैध राशि नहीं देने की बात कही थी। इसके बाद भी यहां के शिक्षक नहीं मान रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। एक मार्च से हम लोगों की परीक्षा होनी है। शिक्षा विभाग को इससे कोई मतलब नहीं है। मीडिया कर्मियों को देख शिक्षकों ने प्रवेश पत्र वितरण बंद कर दिया। बाद में फिर वहीं कहानी दोहराने का प्रयास शिक्षक कर रहे थे। हालांकि इस संबंध में प्रधानाध्यापिका मालती तिवारी का कहना है कि प्रवेश पत्र के लिए ली जा रही राशि की रसीद दी जाएगी।
-