हाड़ कंपा देने वाली ठंड से सभी परेशान
सिवान। जिले में ठंड का कहर जारी है। कोहरा के चलते सूर्य का तो दिखना मुश्किल हुआ ही, त
सिवान। जिले में ठंड का कहर जारी है। कोहरा के चलते सूर्य का तो दिखना मुश्किल हुआ ही, तापमान में भी रोज गिरावट हो रही है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, मंगलवार को यह 26 पर आ गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।
पूरी रात कोहरा गिरा। मंगलवार को पूरे दिन भी। दिन में तीन बजे के बाद कुछ देर से लिए धूप निकली, इसके बाद फिर सूर्य कोहरा के बीच छिप गया। ठंडी हवा के साथ धूप नदारद। ऐसे में लाख जतन के बावजूद ठंड लग ही रही है।
जिसको जहां मौका मिल रहा आग जलता देख हाथ सेंकने लग जा रहे। चाय की दुकानों पर लोग भट्ठी तापते नजर आए। सुबह स्कूल जाने में बच्चों को काफी परेशानी हुई। ठंड से सभी बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। इसके चलते स्कूलों में उपस्थिति भी प्रभावित हुई। बुधवार को भी यही स्थिति बने रहने की संभावना है।
बचाव ही ठंड में सुरक्षा है : डॉ. सुशील कुमार
बसंतपुर (सिवान) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ¨सह ने बताया कि ठंड से बचाव ही सुरक्षा है। धूप निकलने पर बाहर निकलें। बंद कमरे में गुनगुने पानी से स्नान करें। अलाव की व्यवस्था रखनी चाहिए। वसायुक्त भोजन का सेवन कम करें। बुजुर्गों को गर्म खाना ग्रहण करना चाहिए। बच्चों को धूप निकलने पर सरसों तेल की मालिश कर कुछ देर धूप में रखना चाहिए।