बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजयुमो 21 को करेगा भिक्षाटन
सिवान। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अविनाश कुमार यादव
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:04 AM (IST)
सिवान। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अविनाश कुमार यादव के आवास पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए 21 अगस्त को भिक्षाटन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बाढ़ से हुई मौतों पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सतीश पांडेय, प्रणय ¨सह, साहेब राम, चंदन यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, अर¨वद साह, सोनू ब्याहुत, बंटी पाठक, अमरजीत यादव, लड्डू अंसारी, कुश पांडेय, धुरेंद्र यादव, अक्षय कुशवाहा, मनन पटेल, नीरज मिश्र आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें