भाजपा नेताओं के स्वागत में सजधज कर तैयार भगवानपुर
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के बैठक में शामिल होने के लिए सिवान आने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, राज्य के सभी जिलाध्यक्षों सहित अन्य नेताओं के स्वागत के लिए सारण जिले की सीमा हसनपुरा से मलमलिया तक दर्जनों तोरणद्वार बना घरों पर पार्टी के झंडे एवं पोस्टर लगाए गए हैं।
सिवान। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के बैठक में शामिल होने के लिए सिवान आने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, राज्य के सभी जिलाध्यक्षों सहित अन्य नेताओं के स्वागत के लिए सारण जिले की सीमा हसनपुरा से मलमलिया तक दर्जनों तोरणद्वार बना घरों पर पार्टी के झंडे एवं पोस्टर लगाए गए हैं। प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि पटना सहित राज्य के अन्य जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत में स्टेट हाइवे 73 एवं एनएच 101 वाले मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं को
तैनात किया गया है। इस कार्य में पंचायत अध्यक्षों सहित अन्य को भी लगाया गया है। प्रखंड के हसनपुरा, बाइस कट्ठा, माघर, मघरी, सुघरी, कौड़िया, मलमलिया, भगवानपुर, चोरौली, नगवां आदि गांवो को भाजपा के रंग में रंग दिया गया है।