Move to Jagran APP

भाजपा की बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने का निर्णय

सिवान। भगवानपुर हाट पूर्वी मंडल भाजपा की बैठक गुरुवार को सोंधानी में प्रभात ¨सह के आवास प

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 03:02 AM (IST)
भाजपा की बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने का निर्णय
भाजपा की बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने का निर्णय

सिवान। भगवानपुर हाट पूर्वी मंडल भाजपा की बैठक गुरुवार को सोंधानी में प्रभात ¨सह के आवास पर मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के संगठन विस्तार से लेकर नए कार्यकर्ता बनाने तक पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

बैठक में बूथ कमेटियों के गठन तथा गांव-गांव संपर्क अभियान चला कर केंद्र सरकार की उपलब्धि से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा गया। संगठन की मजबूती के लिए प्रभात कुमार ¨सह उर्फ चंदन ¨सह को पूर्वी मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी के साथ अति पिछड़ा मंच का अध्यक्ष अशोक कुमार को मनोनीत किया गया। बूथ विस्तारक आनंद प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं।

भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उनको योग्यता के आधार संगठन में पद देने का काम करती है। बैठक में पश्चिम मंडल भाजपाध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय, प्रफुल्ल राज पांडेय, राजेश कुमार ¨सह उर्फ दारा ¨सह, लोकेश नाथ पांडेय, दिवाकर दुबे, जयकुमार प्रसाद, पप्पू ¨सह, सुजीत पांडेय आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.