भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
सिवान। भाजपा पश्चिमी एवं पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की बैठक रसूलपुर पंचायत अध्यक्ष दूधनाथ शर्मा के
सिवान। भाजपा पश्चिमी एवं पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की बैठक रसूलपुर पंचायत अध्यक्ष दूधनाथ शर्मा के परिसर में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प. मंडल अध्यक्ष ब्रजनंदन ¨सह एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय गिरी ने की। मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र ¨सह एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव विशेष रूप से बैठक में मौजूद थे। इसमें सर्वसम्मति से छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
प्रखंड में सभी बूथ कमेटियों की बैठक प्रतिमाह करने, अप्रैल माह में प्रत्येक बूथ प्रभारी को प्रशिक्षण दिए जाने, पार्टी में सक्रिय सदस्य बनाने, आजीवन सदस्य बने रहने के लिए एक हजार रुपये देने, अंबेडकर जयंती धूमधाम से सभी पंचायतों एवं पार्टी कार्यालय में मनाने का निर्णय हुआ। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में अनिल ¨सह, दूधनाथ ¨सह, रघुनाथ राम, दारोगा ¨सह, वशिष्ठ नारायण ¨सह, रंजीत ¨सह, बलिराम ¨सह, विनोद शर्मा, कामेश्वर प्रसाद, रमाशंकर प्रसाद, दिलीप उपाध्याय, शिव कुमार राम, जितेंद्र यादव, भरत ¨सह, भगवती शर्मा आदि उपस्थित थे। रसूलपुर में भी काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।