भूमि विवाद में एक दर्जन पर प्राथमिकी
संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : सिवान। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सैचानी गांव में भूमि बंटवारा को
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:01 AM (IST)
संसू, रघुनाथपुर (सिवान) :
सिवान। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सैचानी गांव में भूमि बंटवारा को ले दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद स्थानीय थाना में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक पक्ष बब्बन महतो के बयान पर थाना कांड 50/17 के तहत तेजा महतो, विश्वकर्मा महतो, संजय महतो, विजय महतो व देवा महतो समेत आधा दर्जन को नामजद किया गया है जबकि दूसरी ओर से शांति देवी के बयान पर थाना कांड 51/17 के तहत सुराजी महतो, प्रमोद महतो, सत्यदेव महतो, फुलझरी देवी, रजांती देवी व कोशिला देवी समेत आधा दर्जन को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें