Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के लिए किया भिक्षाटन

सिवान। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले शहर में घूम-घूमकर भिक्षा

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:05 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए किया भिक्षाटन
बाढ़ पीड़ितों के लिए किया भिक्षाटन

सिवान। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले शहर में घूम-घूमकर भिक्षाटन किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था राजेंद्र चौक से चलकर नया बाजार, सिहौता पुरानी बाजार, काजी बाजार, नखास चौक, बैंक चौक पर हर दुकान से भिक्षाटन किया। अभियान में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष ¨सकू श्रीवास्तव, जिला मंत्री आनंद ¨सह, महामंत्री त्रिलोकी ¨सह पटेल, त्रिपुरारी शरण ¨सह, राजू ¨सह कुशवाहा, आनंद ¨सह, विनय पांडेय, शेषनाथ पांडेय, रामकुमार, नितेश कुमार, रामशरण उर्फ टुनटुन, कुंदन पांडेय, विपुल गुप्ता आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.