एक ने की गाली-गलौज, दूसरे ने पेट में घोंप दी तलवार
सिवान। थाना मुख्यालय दरौली में हुई मारपीट में एक पक्ष से अखिलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए
सिवान। थाना मुख्यालय दरौली में हुई मारपीट में एक पक्ष से अखिलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए । उनको पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सक ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। अखिलेश राय के बयान पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के अशोक राय व अंगद राय के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
बताया गया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अखिलेश राय अपने पुराने घर से खाना खाकर बन रहे नए घर पर जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही अशोक राय गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर अंगद राय ने जान से मारने की नीयत से पेट में तलवार घोंप दी। चिल्लाने पर आस-पास के लोग पहुंचे तो दोनों भाग गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।