सिवान में पार्षद के पति पर फायरिंग
बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की सुबह वार्ड नंबर सात की पार्षद रीता देवी के पति सुभाष चौहान पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
सिवान। बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की सुबह वार्ड नंबर सात की पार्षद रीता देवी के पति सुभाष चौहान पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के वक्त चौहान नवलपुर स्थित अपने आवास से एक करीबी के साथ बाइक से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दाहा नदी पुल के पास पहुंचे, सामने से बाइक पर आ रहे दो लोगों ने उन्हें रोका और धक्का देकर नीचे गिराने के बाद फायङ्क्षरग शुरू कर दी। उन्हें तीन गोली लगने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने श्रीनगर में सिवान-मैरवा मुख्य पथ को घंटों जाम कर वहां आगजनी और प्रदर्शन किया।
सांसद ओमप्रकाश यादव ने इस वारदात को राजनीतिक साजिश बताते हुए पुलिस से तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चौहान लगभग तीन साल से प्रापर्टी डीलिंग का भी काम कर रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उधर चौहान पर फायङ्क्षरग की सूचना घटनास्थल के पास के लोगों ने उनके घर पर दी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। तबतक आसपास के लोग और कुछ परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि वे शहर के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं में शामिल हैैं। उनकी पत्नी भी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैैं। घटना के बाद उनके समर्थकों ने सिवान मैरवा मुख्य सड़क को श्रीनगर में बाधित करते हुए सड़क पर आगजनी की। इसे लेकर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने बाद में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इस घटना को लेकर शहर में सनसनी मची रही।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में श्रीकांत भारतीय के बाद चौहान ऐसे दूसरे भाजपा नेता और पार्षद पति हैैं जिनपर हमला हुआ है। इसे लेकर शहर में तीखी प्रतिक्रिया है।