फर्जीवाड़ा करने वाली आशा पर प्राथमिकी
सदर अस्पताल में फर्जी कागजात के आधार पर प्रसव कराने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राश्ि
सिवान। सदर अस्पताल में फर्जी कागजात के आधार पर प्रसव कराने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दिलाने के आरोप में एक आशा कार्यकर्ता के खिलाफ सदर अस्पताल के लिपिक शत्रुघ्न ठाकुर बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि आशा कार्यकर्ता अमाना खातून ने सदर अस्पताल में 28 फर्जी कागजात को जमा करा प्रसव के बाद महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दिलाने की कोशिश की। इस बात की जानकारी जैसे ही लिपिक को हुई, उसने सिविल सर्जन डॉ. शिवचंद्र झा को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद सीएस की अध्यक्षता में जांच की गई तो पाया गया कि अमाना खातून ने रुपये के लिए फर्जी कागजात जमा किए हैं। इसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चलें कि 10 दिन पूर्व ही आशा कार्यकर्ता ने भी लिपिक पर छेड़खानी की शिकायत सीजेएम के यहां की थी।