दलित बस्ती में जुटे भाजपा के दिग्गज, मनी अंबेडकर जयंती
रामपुर पंचायत की दलित बस्ती में शुक्रवार की देर शाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 03:07 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 03:07 AM (IST)
सिवान। रामपुर पंचायत की दलित बस्ती में शुक्रवार की देर शाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई। इसकी अध्यक्षता पुर्व मुखिया रघुनाथ राम एवं संचालन कमलेश राम ने किया। इस मौके पर जुटे भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह, सांसद ओमप्रकाश यादव, विधायक व्यासदेव प्रसाद, पूर्व विधायक रामायण मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ¨सह, उपाध्यक्ष गौतम यादव आदि ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें महानायक बताया। इस मौके पर अवधेश यादव, गणेश राम, नागेंद्र चौधरी ने भी विचार प्रकट किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें