आपदा प्रबंधन का एक दिवसीय प्रशिक्षण
सिवान। जीरादेई प्रखंड मुख्यालय के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय जीरादेई में शनिवार को आपदा प्रबंध
By Edited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 03:05 AM (IST)
सिवान। जीरादेई प्रखंड मुख्यालय के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय जीरादेई में शनिवार को आपदा प्रबंधन का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड के साधनसेवी कन्हैया पंडित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षक ने भूकंप, आग, बाढ़ एवं सड़क दुर्घटना से बचाव से संबंधित चीजों को विस्तार से बताया ताकि आपदा के समय यह विधि काम आए। प्रखंड के सभी विद्यालयों से एक-एक शिक्षक इस प्रशिक्षण में भाग लिया। इस मौके पर प्रशिक्षक अब्दुल माजिद, बबीता सिंह, संकुल समन्वयक प्रेम किशोर पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, शमशाद अली, प्रकाश कुमार, जुनैद अली आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें