बोलेरो से मिला हथियार, जब्त
जीरादेई (सिवान) : जीरादेई प्रखंड परिसर में चल रहे प्रमुख व उप प्रमुख के शपथ ग्रहण के दौरान पुलिस ने
जीरादेई (सिवान) : जीरादेई प्रखंड परिसर में चल रहे प्रमुख व उप प्रमुख के शपथ ग्रहण के दौरान पुलिस ने जांच के दौरान शुक्रवार को एक बोलेरो से हथियार बरामद किया। हथियार को जब्त कर लिया गया। वहीं हथियार जिसकी थी उस व्यक्ति से पूछताछ भी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रियाज अहमद अपनी बोलेरो में हथियार सहित सवार होकर प्रखंड प्रमुख के मतदान में शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस ने उनकी वाहन को रोक जांच शुरू कर तो उसमें बंदूक बरामद हुआ। जिसके बाद हथियार को जब्त कर लिया गया। वहीं रेयाज ने हथियार का लाइसेंस होने की बात कही। प्रभारी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान हथियार लेकर आने पर रोक होने के बावजूद गाड़ी से हथियार बरामद किया गया। हथियार को जब्त कर जांच की जा रही है।