आठवीं घंटी में खेल से चहके बच्चे
सिवान। भगवानपुर हाट में सरकारी एव गैर सरकारी विद्यालयों में रस्मी बनी 8वीं घंटी में खेलों क
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 03:01 AM (IST)
सिवान। भगवानपुर हाट में सरकारी एव गैर सरकारी विद्यालयों में रस्मी बनी 8वीं घंटी में खेलों को तरजीह मिलने से बच्चे चहकने लगे हैं। खेल की घंटी में लड़के फुटबॉल, वाली बॉल, कबड्डी खेलते देखे जा रहे हैं, तो लड़कियां खो खो ए बैडमिंटन, रस्सी फाद, लूडो आदि खेलती नजर आने लगी है। इसका असर निजी बिद्यालयो में भी दिखने लगा है, निजी विद्यालयों में भी खेल की घंटी में बच्चों को खेलने हेतु खेल सामग्री खेलने के लिए दी जाने लगी है।
राजकीय मध्य विद्यालय भीष्मपुर में बालिकाओं ने खेल खेलते हुए काफी खुश दिखी। प्रधानाध्यापक मनोज शुक्ला ने कहा बच्चों को खेल की घंटी का बेशब्री से इंतजार रहता है। 8वीं घंटी में प्रमुखता से खेल आयोजित की जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें