बाइक दुर्घटना में एक घायल
हसनपुरा : एमएच नगर थाना के महुअल महाल गाव के हसनपुरा दारौंदा मुख्य मार्ग पर जरती माई के समी
हसनपुरा : एमएच नगर थाना के महुअल महाल गाव के हसनपुरा दारौंदा मुख्य मार्ग पर जरती माई के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दूसरा बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल मंद्रापाली गाव निवासी रेयाज साई को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए दारौंदा ले गए, जहा घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि रेयाज अपने चचेरे भाई तेजू साइ के साथ दारौंदा से अपने घर लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से एक अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मारकर फरार हो गया। सामाचार लिखे जाने तक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।
---
सर्पदंश से मूर्छित युवक की मौत
रघुनाथपुर : स्थानीय थाना के नरहन गाव में गुरुवार को एक युवक को सर्पदंश से बेहोश हो गया था, जिसका इलाज सिवान के अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान गंभीर स्थिति बन पटना रेफर कर दिया गया, जिसका निधन पटना जाने के क्रम में हाजीपुर के पास हो गया। निधन की सूचना के साथ पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृत युवक उमाशकर चौहान का पुत्र जितेन्द्र चौहान था जिसे गुरुवार को भैंस चराने के दौरान सरयू नदी के दियारा में सांप ने काट लिया था। वह तब से ही मूिर्च्छत था और अंतत: यह सर्पदंश जानलेवा साबित हुई।
----
हड़ताल की सफलता को ले बैठक
बड़हरिया : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें आल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर 2 सितंबर को सेविका व सहायिका की आयोजित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सारण प्रमंडल प्रभारी पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि 2 सितंबर को सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद कर सेविका-सहायिका अपनी मांगों को ले हड़ताल को सफल बनावें। उन्होंने अपनी हक व अधिकार के लिए लाठी खाने एवं जेल जाने को तैयार रहना होगा। बैठक में शुभावती देवी, गीता देवी, सीमा देवी, मंजू गिरि, जमाल अख्तरी, रामकिशोरी कुमारी, राजपति देवी, सविता देवी, उषा देवी, बबीता देवी आदि शामिल थी।
---
जनता दरबार में दर्जनों मामले का निपटारा
बड़हरिया : मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय पर मंगलवार को सीओ वकील सिंह एवं थानाध्यक्ष एलबी यादव ने संयुक्त रूप से जनता दरबार आयोजित कर दर्जनों मामले का निपटारा किया। दोनों पदाधिकारियों ने घरेलू विवाद के पांच, जमीनी विवाद के सात, भूमापी विवाद तीन सहित दर्जनों मामले का निष्पादन किया गया। सीओ ने बताया कि समाज में पनप रहे द्वेष के कारण छोटे-छोटे विवाद पहुंच रहे हैं। शिक्षा का अभाव भी एक कारण है। उन्होंने सभी फरियादियों को शिक्षा देने की वकालत की और कहा कि प्रेम ही विकास की कुंजी है।