कर्मचारी संघों की हड़ताल का आज दिख सकता असर
सिवान। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा प्रस्तावित आम हड़ताल से बुधवार को जिले में कई सेवाओं पर
सिवान। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा प्रस्तावित आम हड़ताल से बुधवार को जिले में कई सेवाओं पर असर की आशंका है। इस बंद को सफल बनाने के लिए मजदूर यूनियन, रसोईया व सेल्स रेप्रेजेन्टेटिव भी कूद पड़े है। बंद का असर सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर देखने को मिलेगा। वहीं बैंक का भी कामकाज ठप होने के आसार है। हड़ताल पर जाने वाले यूनियनों की मानें तो इमरजेंसी सेवा छोड़ अन्य सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेगी।
हड़ताल को लेकर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। बिहार प्रदेश रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन की स्थानीय समिति की बैठक कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सचिव प्रवीण कुमार ने की। इसमें कहा गया कि मजदूर संगठनों द्वारा आहुत देश व्यापी हड़ताल में बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन भी सम्मलित है। जिले की शाखा द्वारा इसको समर्थन देने की रणनीति बनाई गई। कौशल कुमार, अनिल कुमार, शैलेन्द्र ंिसह व अजय मिश्र ने हड़ताल को पूर्णत: सफल बनाने की अपील करते हुए अधिक से अधिक की संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान गांधी मैदान से बाइक जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया।