एमडीएम प्रभारी पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप
सिवान। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के जिला परिषद सदस्य नेसार अहमद को बड़हरिया एमडीएम प्रभारी सुरे
सिवान। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के जिला परिषद सदस्य नेसार अहमद को बड़हरिया एमडीएम प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा माधोपुर स्कूल पर रसोईया संघ का गठन से रोकना तथा हड़ताल में शामिल नहीं होने देना निदंनीय है। एमडीएम प्रभारी का यह कृत्य राजनीति से प्रेरित है। बिहार राज्य विद्यालय रसोइयां संघ की राज्य सचिव सह जिला पार्षद सदस्य सोहिला गुप्ता ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि किसी भी मजदूर को अपना हक अधिकार हासिल करने के लिए संगठन बनाने और उसे संगठन के साथ जुड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लगभग दो दर्जन स्कूल में एमडीएम नहीं बन रहा है मगर राशि आ रही है। उन्होंने इस राशि की जांच डीएम से कराने की मांग की। उन्होंने 2 सितंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में पूरे जिले की रसोइयों को भाग लेने को कहा।