Move to Jagran APP

स्वाभिमान रैली को ले महागठबंधन का जत्था पटना के लिए रवाना

सिवान। महागठबंधन की ओर से 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए महा

By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 06:44 PM (IST)
स्वाभिमान रैली को ले महागठबंधन का जत्था पटना के लिए रवाना

सिवान। महागठबंधन की ओर से 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए महागठबंधन कार्यकर्ताओं का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। राजद के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में नीतीश, लालू व सोनिया के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता का जत्था पटना के लिए निकला। जगह-जगह पार्टी के नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।

loksabha election banner

जीरादेई के तितरा से राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ रैली के लिए पटना रवाना हुए। इस मौके पर चंद्रिका यादव ने कहा कि यह स्वाभिमान रैली पुराने सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास बनाएगी। रैली को लेकर कार्यकर्ता पूरे उत्साह में हैं। उन्होंने कहा कि जीरादेई विधान सभा क्षेत्र से उनके नेतृत्व में तकरीबन डेढ़ सौ छोटे-बड़े वाहनों से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हो रहे है। इनके ठहरने व खाने का इंतजाम वीरचंद पटेल पथ स्थित अभियंता संघ भवन के समीप किया गया है। इस मौके पर धीरेन्द्र राम, झुलन राम, हरेन्द्र यादव, रामदेव राम, दीनानाथ यादव, संजय यादव, रविन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय पांडेय के नेतृत्व में रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र से करीब हजारों कार्यकर्ता सौ से अधीक वाहनों के काफिले के साथ रैली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उनके साथ सुभाष मल्लाह, भगवान लाल यादव, अखिलेश सिंह, विनोद सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, जयशंकर सिंह, मुतुर्जा अली, मुन्ना सांई, भोला पासवान आदि लोग उपस्थित थे। सदर प्रखंड के विदुरीहाता से जदयू की महिला जिलाध्यक्ष प्रो. संगीता सिन्हा व यादव चेतना मंच के जिलाध्यक्ष प्रो. जयराम यादव ने कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया। प्रो. संगीता सिन्हा के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं भी छोटे-बड़े दर्जनों वाहनों के साथ पटना के लिए रवाना हुई। इस मौके पर सलमा खातुन, नसिबू नेशा, नूरजहां खातुन, लाडली खातुन, रक्सार खातुन, गुलशन खातुन, मरजीना खातुन, अफसाना खातुन, गुडिया खातुन, गुड्डू, कौसर, फजले, हसमुद्दीन, एकराम, जलालुद्दीन, म. सिकंदर, रामजनम, सुरेन्द्र, श्रीकृष्ण पटेल, धमेन्द्र सिंह, मीना, सुशील, पूर्व मुखिया रंगीला राम, मनोज राम, सनोज राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। बंगरा से राजद नेता धु्रव यादव, शहर से जदयू नेता आतिश कुमार सिंह एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार उपाध्याय, जिगरहंवा से जदयू नेता विशभर सिंह, महाराजगंज शहर से प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। दारौंदा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से शनिवार को रवाना हुए। जदयू अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, जाकिर हसन दिलावर, उमेश सिंह, दिनेश राय, नंद सिंह, विजय प्रसाद वर्मा, नन्दकिशोर सिंह, संजय यादव, कौलेश सिंह, अशोक सिंह आदि पटना रवाना हुए । सिसवन से मुखिया ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए। हसनपुरा में हामिद रजा खां उर्फ डब्ल्यू खां के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष सह अकोल्ही पंचायत के मुखिया हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जत्था पटना के लिए निकला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.