विवाद में मां व भाई को मारा चाकू
सिवान। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के भोपतपुर गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भ
सिवान। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के भोपतपुर गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई व मां को चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद घर छोड़ फरार हो गया। घायल मां-बेटे का स्थानीय पीएचसी में इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि भोपतपुरा गांव निवासी स्व. रामधेन महतो के छोटे बेटे मंटू महतो की किसी बात को ले बडे़ भाई नागेन्द्र महतो से कहासुनी हो गई। इसी दौरान मंटू ने चाकू से भाई नागेन्द्र पर वार कर दिया। उसकी मां गुलाबो देवी (65) बीच बचाव करने पहुंची तो मंटू ने उसके उपर भी वार कर दिया। इस घटना में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। लोगों को आते देख मंटू फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल मां-बेटा को मदारपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घायल नागेन्द्र ने घटना की सूचना बसंपुर पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयाना किया। इसके बाद पीड़ित का बयान ले मामले की छानबीन में जुट गई।