अपहरण का केस नहीं उठाने पर अधेड़ पर किया हमला
सिवान। पुत्री के अपहरण का मामला वापस नहीं लेने पर जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मीठू सिंह
सिवान। पुत्री के अपहरण का मामला वापस नहीं लेने पर जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मीठू सिंह पर जानलेवा हमले की सूचना है। हमले का आरोप जामो थाना कांड सं. 103/12 के नामजद अभियुक्तों पर लगा है। आरोप है कि इनलोगों ने लाठी-डंडा से पीट-पीटकर मीठू को अधमरा कर दिया। उसका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। इस मामले में घायल के फर्द बयान पर रामपुर गांव निवासी कपिल सिंह, छोटेलाल सिंह, विकेश सिंह, विपुल सिंह, अच्छेलाल सिंह सहित आधा दर्जन लोग नामजद किए गए हैं। घायल का कहना है कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण पूर्व के दुश्मनी के कारण किया गया था। तब मीठू सिंह के बयान पर जामो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सिवान न्यायालय में अपहरण के केस की गवाही शुरू होने वाली थी और अभियुक्तों द्वारा मामला वापस लेने का दबाव दिया जा रहा था। केश उठाने से इनकार करने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया। थानाध्यक्ष एलएन महतो ने बताया कि घायल का बयान लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जामो थाना भेजा जाएगा।