Move to Jagran APP

दो पुत्रियों संग लगाई आग दोनों मासूमों की हुई मौत

सिवान। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुड़ा गाव में सोमवार को पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने अपनी दो बच

By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 05:39 PM (IST)
दो पुत्रियों संग लगाई आग दोनों मासूमों की हुई मौत

सिवान। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुड़ा गाव में सोमवार को पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ आग लगा ली। आग से झुलस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। घायल महिला गांव के विनोद भगत की पत्‍‌नी रूनी देवी है। मृतकों की पहचान उसकी सात माह की बेटी नंदिनी व चार साल की बेटी प्रियाशु कुमारी (4) के रूप में हुई है। घायल महिला को सिसवन रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों बच्चियों का शव घर पर ही है। घायल महिला की सास प्रभावती देवी ने बताया कि सुबह खाना खाकर खेत की ओर चली गई थी। घर में रूनी और उसकी जेठानी थी। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो रूनी ने आग लगा ली। रूनी का पति गुजरात में काम करता है। रूनी का मायका सारण जिले के एकमा प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र के खजुआन में है। वह वहां के हरदन भगत की पुत्री है। खबर लिखे जाने तक पुलिस न तो अस्पताल पहुंची थी न उसके घर। घटना के बाद गांव में सन्नाटे का आलम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.