श्रीविधि से धान रोपने का मिला प्रशिक्षण
सिवान । दरौली में गुरुवार को चयनित किसान अमित कुमार त्रिपाठी उर्फ मीतू त्रिपाठी के प्लांट पर श्री वि
सिवान । दरौली में गुरुवार को चयनित किसान अमित कुमार त्रिपाठी उर्फ मीतू त्रिपाठी के प्लांट पर श्री विधि तकनीक से धान रोपने वालों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र यादव की उपस्थिति में दिया गया। उन्होंने बताया कि परंपरागत तरीके से धान की खेती व श्रीविधि तकनीक से धान की खेती में खाद-पानी सहित लागत समान लगता है, केवल धान रोपने की विधि चेंज हो जाने से उपज परंपरागत तरीके से लगभग दो गुनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि दरौली में 319 एकड़ भूमि में श्रीविधि तकनीक से धान की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अब तक लगभग 131 एकड़ में श्रीविधि तकनीक से धान की रोपाई की गई है। इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मुकेश कुमार मिश्रा, कृषि समन्वयक कृष्ण मोहन मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील गोड़, अरुण कुमार, सुग्रीव कुमार, विजय कुमार गुप्ता, अश्रि्वनी कुमार समेत अन्य किसान सलाहकार व रोपनहार उपस्थित थे।